कांग्रेसियों ने सरकार से मांगा केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का इस्तीफा




नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीबीआई द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से पूरे प्रदेश में कांग्रेसी भड़क गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर सभी जिलों में पुतला जलाये जा रहे है। इसी के चलते हरिद्वार में भी तमाम कांग्रेसी नेताओं ने एकजुट होकर चंद्राचार्य चौक पर पुतला दहन किया और अपनी भड़ास भाजपा सरकार पर निकाली। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि एक साजिश के तहत पूर्व सीएम हरीश रावत को फंसाने की योजना बनाई जा रही है। जिसके चलते ये मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि उन्हें गिरफ्तार किया तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता जेलों को भरने का काम करेंगे। वही दूसरी ओर भाजपा के केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर इस्तीफा देने की मांग की है।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत पर बुधवार को दिल्ली में सीबीआई ने केस दर्ज किया है। इस केस के दर्ज होने के बाद गुरूवार को युवा कांग्रेस ने एस्लेहॉल पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका था। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य व केंद्र की भाजपा सरकारों पर सीबीआई,  ईडी व इनकम टैक्स विभागों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में इसका फैसला होगा। वही दूसरी ओर कांग्रेस ने भी भाजपा को घेरने के लिए मोर्चा खोल दिया। पूरे प्रदेश में कांग्रेसी सड़क पर आ गए और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसी चंद्राचार्य चौक पर एकजुट हुए। जहां भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि एक पत्रकार ने भाजपा के बड़े नेता की सीडी बनाई। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। जबकि हरीश रावत पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दोहरा चरित्र दिखा रही है। कांग्रेस के मजबूत नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान संजय अग्रवाल, सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *