नवीन चौहान।
शहर कोतवाली के पूर्वा अहिरान में भाजपा नेता व पूर्व पार्षद से एक सिपाही ने बदसुलूकी कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर सिपाही भाजपा नेता के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और वहां आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
मेरठ की शहर कोतवाली निवासी पूर्व पार्षद नरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर चले गए थे। इसी दौरान सोहराब गेट चौकी पर तैनात सिपाही चंद्रपाल उनके घर पहुंचा तथा बाहर खड़ी स्कूटी की वीडियो बनाने लगा। पड़ोसियों ने उन्हें इस बारे में बताया तो वह घर से बाहर आए। सिपाही से जब वीडियो बनाने का कारण पूछा तो उसने स्कूटी से कोई घटना होने की बात कही।
नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उसने सिपाही से कोतवाली में चलकर ही बात करने को कहा तो सिपाही गाली गलौच पर उतर आया और मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान आसपास के लोग और कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। लोगों के विरोध करने पर आरोपी सिपाही बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। इस पर पूर्व पार्षद नरेन्द्र उपाध्याय, पार्षद संदीप रेवडी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली पहुंच कर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
कोतवाल अनिल कुमार शाही का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपाइयों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोतवाली में ही धरना देकर बैठ जाएंगे। आरोपी सिपाही के खिलाफ भाजपाइयो ने तहरीर भी दी है।

- उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी
- मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा: जयकारों के बीच दी गई भावपूर्ण विदाई
- ज्ञान के साथ संस्कार और आधुनिक विज्ञान के साथ भारतीय जीवन मूल्यों का समन्वय नई पीढ़ी के लिए आवश्यक: मुख्यमंत्री
- यूपी पुलिस प्रतियोगिता: मेरठ पुलिस का दबदबा, 2 इवेंट्स में प्रथम स्थान हासिल कर जीती विजेता शील्ड
- अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस: पुलिसकर्मियों को मिला सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण


