जामुन की गुठली का ऐसे करें सेवन, होंगे ये कमाल के सेहत लाभ




नवीन चौहान.
जामुन वैसे तो गर्मियों का फल है लेकिन इसकी गुठली यदि संभाल कर रखी जाए तो इसका सेवन पूरे वर्ष भर किया जा सकता है। जामुन की तरह उसकी गुठली का भी औषधीए लाभ है। जानिए क्या लाभ है जामुन की गुठली के।

  1. जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए एक रामबाण औषधि है। इसके पाउडर को रोजाना सुबह एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। बेशक इससे आपको लाभ होगा।
  2. महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या और दर्द में जामुन की गुठली का पाउडर लाभकारी होता है। रोजाना एक चम्मच पाउडर लेने से मासिक धर्म में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
  3. दांत व मसू़ड़ों से संबंधित समस्याओं में जामुन की गुठली के पाउडर को मंजन की तरह प्रयोग करें, इससे आपको लाभ होगा।
  4. मूत्र वहन संबंधी समस्याओं में यह चूर्ण बेहद लाभकारी होता है। इसे बार- बार पेशाब आने की समस्याओं में भी लाभ होता है और इंफेक्शन भी ठीक होता है।
  5. गुर्दे की पथरी होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण लाभदायक होता है। रोजाना सुबह शाम इस चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में पानी के साथ लें।

Vaid Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar [email protected]
9897902760



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *