सीपीयू के कांस्टेबल जाहुल हसन ने बचाई जिंदगी,दिखाई मानवता




नवीन चौहान
सीपीयू में तैनात कांस्टेबल जाहुल हसन ने डयूटी से अलग मानवीय छवि पेश की है। जाहुल हसन से सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों और महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके स्कूल भेजा। घटना रूड़की की है।CPU constable Zahul Hassan saved life, visible humanity

शुक्रवार की सुबह कांस्टेबल जाहुल हसन डयूटी कर रहे थे। इसी दौरान करीब 8:45 पर ढंडेरा फाटक के पास एक e rickshaw पलट गई। जिसमें चार— पांच बच्चे और एक महिला बैठी थी। जाहुल हसन ने आस पास खड़े लोगों की सहायता से बच्चों और महिला को e rickshaw से बाहर निकाला। बच्चों से चोट के संबंध में जानकारी की गई। उन्हें कोई गंभीर चोटे नहीं आई थी। जिसके बाद बच्चों को उनके स्कूल की ओर भेजा गया। कांस्टेबल जाहुल हसन ने ऐसा काम कोई पहली बार नही किया है। इससे पूर्व भी कई बार पीड़ितों की मदद से लिए आगे आए है। प्रत्येक पुलिसकर्मी के साथ—साथ आम नागरिकों को भी दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *