नवीन चौहान
हर की पैड़ी स्थित मालवीय घाट से पुलिस ने एक नाबालिग प्रेमी युगल को बरामद किया। आरोपी युवक नाबालिग को भगाकर लाया था। पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी है। Delhi’s minor boyfriend recovered from couple Haridwar
हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अजय शाह गुरूवार की शाम को मालवीय घाट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मीडिया टावर के नीचे बैठा हुए एक लड़का लड़की पर शक हुआ। लड़की दिल्ली के हॉस्टल की बताई गई। जबकि जो लड़का मौजूद था उसने अपना नाम मनीष राठौर पुत्र अरुण राठौर निवासी दीनापुर उत्तम नगर दिल्ली बताया। दोनों को चौकी लाकर महिला आरक्षी के समक्ष संयुक्त रूप से पूछताछ की गई तो पाया कि यह लोग दिल्ली से भागकर हरिद्वार आए हैं। उक्त दोनों युगलों से उनके घर के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। तथा परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने बताया कि उपरोक्त लड़का मनीष राठौर के विरुद्ध थाना रानोल दिल्ली में मुकदमा अपराध संख्या 159 धारा 363 भादवि पंजीकृत है। हरिद्वार पुलिस की सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई है।