अयोध्या में रामभक्तों की उमड़ी भीड़, दीपोत्सव का बनेगा रिकार्ड




नवीन चौहान.
अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का नया रिकार्ड बनने जा रहा है। दीपों की रोशनी से नहाने के लिए अयोध्या तैयार दिख रही है। अभी तक 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं। शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा।

बताया जा रहा है कि इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे। सरकार में पर्यटन मंत्री का कहना है कि राम नगरी में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा। सबसे अहम बात ये होगी कि प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 महत्वपूर्ण देशों के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे।

बताया कि ये दीपोत्सव सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है। जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से तब स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज यहां की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। यभारतीय सनातन संस्कृति की ओर से यह संदेश पूरे विश्व पटल पर जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *