दलित नेता एवं प्रधान पति को दबंगों ने जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत




गगन नामदेव
उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित नेता एवं महिला प्रधान पति को जिंदा जला दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तीन आरोपियों को गिरफतार कर लिया। मृतक का एक आॅडियो ​भी मिला हैं, जिसमें उसने गांव के पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
मामला अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोइया गांव का है। महिला ग्राम प्रधान के पति अर्जुन गांव से गायब हो गए थे। घर से जाने के बाद कुछ समय बाद गांव के एक मकान के परिसर के अंदर करीब 90 प्रतिशत जला हुआ और पीड़ा से तड़पते हुए मिला। परिजनों से उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर गांव में पहुंची पुलिस ने परिजनों के आरोप पर तीन लोगों को गिरफतार कर लिया। अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि घायल प्रधान के पति घायल अवस्था में पड़ा है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया। जिलाधिकारी डीएम अरुण कुमार ने किसान बीमा योजना के तहत परिवार की 5 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *