नवीन चौहान.
डॉ. कौशल कुमार के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। मंत्री धनसिंह रावत ने दूरभाष पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ कुमकुम रौतेला को निर्देशित किया कि शिक्षकों का दिसंबर माह का वेतन होली से पूर्व निर्गत किया जाए।
शिक्षा मंत्री ने इस दौरान कक्षाओं के संबंध में शिक्षकों द्वारा जो प्रपत्र भरे जाने हैं उनकी समय सीमा 5 अप्रैल 2021 तक बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इसके लिए सभी शिक्षकों संगठनों की ओर से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल में फुक्टा के अध्यक्ष डॉ यू एस राणा, गुरु राम राय कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ0 संदीप नेगी, डीबीएस पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ0 जयपाल, डी0बी0एस0 पीजी कॉलेज से डॉ0 कमल सिंह बिष्ट, डॉ दीपक भट्ट, डॉ0 विजय बहुगुणा, डॉ पूनम प्रभा सेमवाल, डॉ0 राजलक्ष्मी दत्ता तथा डॉ0 एन पेमोला शामिल रहे।
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026-27 का भव्य आयोजन
- गुरुकुल कांगड़ी कुलसचिव मारपीट प्रकरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का भी है आरोप
- UPSSSC पीईटी परीक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
- जानिए आज का राशिफल, क्या कहतें है किस्मत के सितारे
- गोरखा समाज अदम्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक: सीएम पुष्कर सिंह धामी

