27 मुकदमें दर्ज होने के बावजूद लगा रहा था सट्टा, कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार








Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार में 27 मुकदमें दर्ज होने के बावजूद भी सट्टा लगाते हुए आरोपी को रंगेहाथ कनखल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कोर्ट से वांछित भी चल रहा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
कनखल थाना पुलिस ने वारंटी बबलू पुत्र हंसराम निवासी कंकरखाता थाना लक्सर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी, उप निरीक्षक अजय कृष्ण, कांस्टेबल विक्टेश्वर का सहयोग रहा। कनखल थाना पुलिस ने खाईबाड़ी का काम करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए भोला पुत्र स्वर्गीय किशनलाल निवासी मौ कुम्हारगढ़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोला के पास से पर्चा सट्टा, एक पेन, 4300 रूपये नगद बरामद किए। भोला के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी था। दोनों मामले के आरोपी भोला को कोर्ट में पेश किया। भोलपा पर 27 मुकदमें दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल दीवान सिंह का सहयोग रहा।