डीजीपी अनिल के रतूड़ी ने उत्तराखण्ड पुलिस के पदक प्राप्त खिलाड़ी को ​दी शुभकामनाएं




डीजीपी से मिले उत्तराखण्ड पुलिस के पदक प्राप्त खिलाड़ी
सोनी चौहान
डीजीपी अनिल के रतूड़ी ने उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लग्न से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार और उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।
7 दिसम्बर 2019 से 04 जनवरी 2020 तक भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित हुई 63वीं National Shooting Championship में उपनिरीक्षक हेमलता सेमवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल (टीम इवेन्ट) में रजत पदक अर्जित किया।
26 दिसम्बर 2019 से 30 दिसम्बर 2019 तक जम्मू में आयोजित हुई 28वीं Senior National Wushu Championship में 90 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी लवीश कुमार ने कांस्य पदक और 75 कि0ग्रा0 वर्ग में महिला आरक्षी नेहा बिष्ट ने कांस्य पदक अर्जित किया।
3 जनवरी 2020 से 7 जनवरी 2020 तक नई दिल्ली में आयोजित हुए 4वें All India Police Judo Cluster में वुशु में 75 कि0ग्रा0 वर्ग में महिला आरक्षी नेहा बिष्ट ने कांस्य पदक और 65 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी शुभम चैधरी ने कांस्य पदक अर्जित किया। Judo में 69 कि0ग्रा0 वर्ग में महिला मुख्य आरक्षी शैली मनराल ने कांस्य पदक अर्जित किया। Gymnastics में Vaulting Table में आरक्षी सुनील रमोला ने रजत पदक और Pommel Horse में मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह ने रजत पदक अर्जित किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *