मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, बारिश में भी अधिकारी लगातार कांवड यात्रा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण अपनी टीम के साथ हाइवे पर निरीक्षण करने निकले।

दोनों अधिकारियों ने हाइवे पर मोदीपुरम पुलिस चैक पोस्ट से लेकर दुल्हैड़ा चुंगी तक पैदल ही हाइवे पर चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जहां कमी दिखायी दी वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिये। कुछ स्थानों पर दुकानदारों के सामान को भी सड़क से हटवाया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पल्लवपुरम, सिवाया टोल प्लाजा, दौराला, सकौती व खतौली बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा कांवड मार्ग पर साफ-सफाई, जल निकासी, रेलिंग, बैरिकेडिंग, विद्युत एवं सुरक्षा आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये गये।

अधिकारियों ने इस दौरान कांवडियों से भी बात की और पूछा किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं है। कांवड सेवा शिविरों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी पीयूष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- हरिद्वार में खाकी हुई दागदार: रानीपुर थाने की महिला ASI 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- SSP ने अर्दली रूम में अभिलेखों का किया निरीक्षण, समयबद्ध कार्रवाई और अनुशासन के दिए निर्देश
- पति की कातिल पत्नी इल्मा गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
- CBSE नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता में जगजीतपुर डीएवी के खिलाड़ियों का दबदबा, जीता स्वर्ण पदक
- 2027 में बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार, हरिद्वार की सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य: बांसुरी स्वराज


