महिला समेत दो नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार




नवीन चौहान.
नशा तस्करों के खिलाफ एसएसपी देहरादून अजय सिंह की रणनीति का असर लगातार दिख रहा है। दून पुलिस ने इसी रणनीति के तहत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला शामिल है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई है।

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुऐ आकस्मिक चैकिंग के दौरान सीवर प्लांट तिराहे के पास से 02 अभियुक्तों (एक पुरूष तथा एक महिला) को अवैध मादक पदार्थ 501 ग्राम व 540 ग्राम चरस (कुल 01 किलो 41 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उक्त चरस को मिर्जापुर सहारनपुर से सस्ते दामों में खरीद कर लाए थे, जिसे वे देहरादून में शिक्षण संस्थानों के छात्रों तथा फैक्ट्रीयो में काम करने वाले मजदूरों को बेचने के लिए जा रहे थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है। महिला और दूसरा अभियुक्त यूपी के जिला सहारनपुर के गांव जसमोर थाना बेहट के रहने वाले हैं।
पुलिस टीम :-
(1)- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
(2)- हे0कानि0 राजमोहन खत्री
(3)- कानि0 नितिन सैनी
(4)- म0कानि0 निशू



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *