न्यूज 127, चम्बा।
नगरपालिका परिषद चम्बा में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए कृष्णा प्रसाद सेमवाल को बुधवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का सदैव निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया तथा अपने कार्य व्यवहार से सभी का सम्मान अर्जित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किशोर उपाध्याय ने श्री सेमवाल के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सोबनी धनोरा ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने श्री सेमवाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में राजेश्वर प्रसाद बडोनी, महेश लखेड़ा, सुनील थपलियाल, ललित सुयाल, पंडित तिलकराम चमोली, रविन्द्र नेगी, विक्रम सिंह राणा, नित्यानंद बहुगुणा सहित नगरपालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री सेमवाल को शॉल, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।




