न्यूज 127, हरिद्वार।
हरिद्वार में उस वक्त बड़ा हादसा सामने आया जब एक यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में विदेशी नागरिक समेत 32 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद बस में सवार सभी यात्री किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन बस में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।
पुलिस के मुताबिक 03/06/2026 को समय सुबह करीब 04:00 बजे बस संख्या MP44 ZC 6994 महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस देहरादून से वाया ऋषिकेश, दिल्ली—जयपुर जा रही थी। क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे पुलिस चौकी शांतरशाह से 200 मीटर पहले हरिद्वार—दिल्ली रोड पर तकनीकी खराबी के कारण बस में अचानक आग लग गई। जिसमें 32 यात्री सवार थे। आग लगते ही सभी सवार यात्री उतर गए, लेकिन उनका सामान बस में ही रह गया। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बस चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर परिचालक रिंकू पुत्र लाल सिंह निवासी कंचनपुर धौलपुर राजस्थान है। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ को सुरक्षित स्थान पर भेज कर रुड़की से तत्काल फायर टेंडर मौके पर बुलाकर पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा आग बुझाई गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा सभी यात्रियों को अन्य वाहनों के द्वारा उनके गंतव्य को भेजा गया बस पूरी तरीके से जल गई ड्राइवर द्वारा प्रथम दृष्टिया आग इंजन की तरफ से लगाना बताया गया। बस में दो विदेशी नागरिक भी सवार थे। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सभी यात्रियों द्वारा पुलिस के द्वारा उनकी सहायता किए जाने पर हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद कर पुलिस द्वारा व्यवस्था की गई बसों में बैठकर अपने गंतव्य प्रस्थान हो गए।




