उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले








Listen to this article


पथ प्रवाह, देहरादून
उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के पदभार में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से अवमुक्त करते हुए नए विभागों और जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया है।

जारी सूची के अनुसार विनोद कुमार सुमन (IAS-2007) को उनके विभिन्न दायित्वों से मुक्त करते हुए Uttarakhand Disaster Preparedness and Resilience Project (U-PREPARE) में परियोजना निदेशक का दायित्व दिया गया है।

सौरभ गहरवार (IAS-2016) को उद्योग, आपदा प्रबंधन समेत कई विभागों की जिम्मेदारियों से हटाकर अब अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है।

झरना कामठान (IAS-2016) को आपदा प्रबंधन विभाग से हटाकर अपर सचिव समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम का दायित्व सौंपा गया है।

प्रकाश चन्द्र (IAS-2017), जो अब तक ग्राम्य विकास विभाग में तैनात थे, को अपर सचिव पेयजल एवं निदेशक स्वजल बनाया गया है।

सुन्दर लाल सेमवाल (PCS) को विकास आयुक्त दिव्यांगजन के पद से हटाकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी दी गई है।

विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त एक बाध्य प्रतीक्षारत अधिकारी को अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम तथा आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तराखण्ड का दायित्व दिया गया है।

शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएं।