शिवभक्तों पर हैलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा, लगे भोलेनाथ के जयकारे




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार से कांवड़ ला रहे शिवभक्तों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज मेरठ में शिवभक्तों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हाइवे के अलावा शहरी क्षेत्र में भी की गई। इस दौरान जब पुष्प वर्षा हुई तो शिवभक्तों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

कांवड यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। आज सबसे अधिक भीड़ डाक कांवड वालों की नजर आ रही है। दौड़ लगाते शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बुधवार देर शाम हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार बना हुआ है। हल्के बादलों के बीच चल रही ठंडी हवा ने शिवभक्तों को सुकून पहुंचाया है।