मेरठ।
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के तीसरे दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों के NSS के छात्र-छात्राओं ने योग के प्रचार प्रसार के लिए गांवों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक किये गए।

इसी क्रम में उद्यान महाविद्यालय के छात्रों द्वारा चौहान मार्किट में योग की विभिन्न कलाओं का अति सुंदर ढंग से प्रदर्शन कर योग के महत्व को बताया गया। छात्रों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से जागरूक करते हुए बताया कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग बेहद जरूरी है। निरोगी रहने के लिए हमें योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाना ही होगा।

कार्यक्रम में त्रिवेंद्र, ऐश्वर्य वर्मा, हर्षित, स्वप्निल, अमरेंद्र, विकास, ऋषिकेश, हर्षवर्धन, मान्या, शुभी, स्वेता आदि छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के आयेजन में डॉ0 बिजेंद्र सिंह, डॉ0 सत्यप्रकाश, डॉ0 विपिन, डॉ0 आर0 एस0 सेंगर आदि वैज्ञानिकों का विशेष सहयोग रहा।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


