त्रिवेंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर पूर्व सीएम हरदा ने कोरोना को बनाया ढाल








Listen to this article

नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौजूद त्रिवेंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों पर सवाल उठाया है। हरदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारोना वायरस से बचने के बयान को ढाल बनाकर त्रिवेंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार बहुत साहसी है जो 3 साल का जश्न मनाने के लिए 10 से 12 करोड़ खर्च करने जा रही है। सूचना विभाग के माध्यम के धनराशि जारी की जा रही है। विधायकों को हीरो बनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काश इस पैंसे का उपयोग अस्पतालों पर खर्च किया जाता। ताकि कोरोना से बचने के लिए जनता को समुचित इलाज मिल पाए। चिकित्सीय ढांचा मजबूत हो पाता।


बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी है। हरदा त्रिवेंद्र सरकार पर कोई भी कटाक्ष करने से पीछे नही रहते। सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिंह लगाते रहते है। विगत कई महीनों से वह सरकार पर बयानों के करारे प्रहार कर रहे है। ऐसे में त्रिवेंद्र सरकार के तीन पूरे होने के जश्न पर बयान देने से वह कैसे चूकने वाले थे। सो इस बार भी उन्होंने हमला बोल दिया। इस बार कोरोना को ढाल बनाया है। देखना होगा कि हरदा के तमाम प्रयासों का क्या नतीजा निकलता है। उत्तराखंड की जनता उनकी बातों को गंभीरता से लेती है या नही।