प्रैस क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज








Listen to this article


पथ प्रवाह, हरिद्वार।
पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए रविवार को प्रैस क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने जनकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि सवेरे साढ़े दस बजे से दो बजे तक आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर में मेदांता द मेडिसिटी गुरूग्राम अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं उनकी टीम रक्तचाप, रैंडम ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, फेफड़ों की कार्यक्षमता एवं ब्रीथोमीटर, बोन मिनरल डेंसिटी, ईसीजी, कार्डियोलॉजी आदि सभी जांच निःशुल्क की जाएंगी। प्रैस क्लब अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी पत्रकारों से पारिवारिक सदस्यों के साथ शिविर का लाभ उठाने की अपील की।