Sakshi Malik: महिला कुश्ती पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती को कहा अलविदा




नवीन चौहान.
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव आज गुरुवार (21 दिसंबर) को संपन्न हुए। भारतीय कुश्ती संध के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, इन्हें भाजपा सांसद और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीब माना जाता है।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण शरण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं। हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। लड़ाई पूरे दिल से लड़ी। अगर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जैसा आदमी ही रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *