ढोंगी ‘चावल वाले बाबा’ गिरफ्तार, रेप के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई








Listen to this article

न्यूज127
पुलिस ने खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाले एक ढोंगी बाबा को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र नयन शास्त्री के रूप में हुई है, जिसे ग्रामीण इलाकों में ‘चावल वाले बाबा’ या ‘चाय वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था।

आरोपी लोगों को चावल और लाल फूल देकर उनका भूत-भविष्य बताने और कथा सुनाने का दावा करता था। इसी आड़ में वह लोगों का विश्वास जीतकर कथित रूप से महिलाओं का शोषण करता था।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बागबाहरा थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। जहां पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को रायपुर के सिलयारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस की अपील: ऐसे ढोंगी बाबाओं से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।