नवीन चौहान.
भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत की आखिरकार कांग्रेस में एंट्री हो गई है। कई दिनों की उठापठक के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें फिर से कांग्रेस की सदस्यता दे दी।
भाजपा ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत मौजूद रहे।
हरक सिंह रावत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगने के बाद भाजपा से निष्कासित किया गया था। सूत्रों से खबर है कि एक टिकट की शर्त पर हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी हुई है। पार्टी से या तो हरक सिंह रावत को या फिर उनकी बहू को ही टिकट मिल सकता है।
सोनिया व राहुल गांधी की हरी झंडी के बाद हरक सिंह को पार्टी में शामिल करने का अंतिम फैसला किया गया। हरक की वापसी में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव लंबे समय से जुटे हुए थे।