हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, किसान आंदोलन के चलते 8 दिसंबर को भारत बंद पर नजर, दिल्ली कूच करेंगे किसान




जोगेंद्र मावी
हरिद्वार जनपद में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रणनीति बना रहे हैं। बतादे कि किसान आंदोलन के चलते हुए 8 दिसंबर को भारत को आह्वान किया गया है। किसान भी दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए तैयारी में जुट गए है।
दिल्ली में किसानों के आंदोलन को चलते हुए पखवाड़ा पूरा होने को है। उनकी मांग है कि कृषि कानूनों में बदलाव करके किसान हितों में निर्णय लिए जाए। किसानों की प्रमुख मांगें है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम फसलों को न खरीदने की गारंटी और सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य में शामिल किया जाए। इसी के साथ दूसरी सबसे मुख्य मांग भंडारण का मानक निश्चित किया जाए। मांगों को लेकर केंद्र सरकार से कई बार बातें हो चुकी हैं, लेकिन मांगों पर केवल कोरा आश्वासन मिलता रहा है। किसान आंदोलन का कोई समाधान न निकलने पर अब किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद रखने का आह्वान किया है। अब विपक्षी दलों ने भी 8 दिसंबर को भारत बंद रखने का ऐलान का समर्थन किया हुआ है। इसके लिए हरिद्वार के किसानों के साथ राजनैतिक दलों ने भी बंद में सहयोग करने को तैयारी करनी शुरू कर दी है। तो जिला प्रशासन भी किसानों के साथ राजनैतिक दलों के नेताओं के मूवमेंट पर नजर रखे हुए ​हैं।
किसान करेंगे दिल्ली के लिए कूच
भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसान 8 दिसंबर को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। यूनियन के गढ़वाल संयोजक संजय चौधरी ने बताया कि सुबह तड़के ही ट्रैक्टर—ट्रालियों से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। दिल्ली पहुंचकर आर—पार की लड़ाई लड़ेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *