पुलिस को देखते ही भागने लगे और जब पकड़ा तो……..








Listen to this article

गगन नामदेव
कनखल पुलिस की मुस्तैदी के चलते दो शा​तिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े और एक चोरी की घटना को रोकने में कामयाबी मिली। जगजीतपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत ,कांस्टेबल रविंद्र प्रसाद और जसविंदर सिंह के साथ पुराने शराब के ठेके के पास से चेकिंग करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दो संदिग्ध युवकों पर गई। युवकों की गतिविधियां संदेहजनक प्रतीत हुई। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। युवकों को पास जाकर पूछताछ की तो वह बहाने बनाने लगे। जब चेकिंग की गई तो चोरी की वारदात में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद हुआ। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम सुमित पुत्र केहर सिंह निवासी बुढ़ी माता, जमालपुर कलां कनखल और अमन उर्फ काला पुत्र प्रेमचंद्र निवासी सगरावाला, जगजीतपुर कनखल बताया।