हरिद्वार में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा, डेंगू ने दी दस्तक








Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार में कोविड-19 वायरस के सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जिला प्रशासन के तमाम विभाग संक्रमण की चपेट में आ चुके है। पुलिस के जवान कोरोना संक्रमण से मुकाबला कर रहे है। लेकिन सबसे बड़ी अहम बात ये है कि बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाले संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद से प्रशासन की मुश्किले बढ़ती जा रही है। सामुदायिक संक्रमण को फैलने से रोकने की जिला प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है।
कोरोना संक्रमण को लेकर हरिद्वार की वर्तमान स्थिति की बात करें तो स्थिति चिंताजनक है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार की तमाम कॉलोनियों में संक्रमित मरीज पाए जा रहे है। हरिद्वार के नगर निगम, जिला अस्पताल, जिला मुख्यालय, प्राधिकरण, कोषागार, पुलिस, पीएसी आदि जनता की रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़ा हुए तमाम विभागों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। हरिद्वार में अभी तक 4234 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके है। लेकिन सबसे अहम बात ये है कि कोरोना संक्रमित मरीजों में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई नही पड़ रहा है। ये बात चिकित्सकों और प्रशासन की मुश्किलों को बढ़ा रहा है। ऐसे में जनता को बेहद सजग रहने की जरूरत है।