सेवानिृवत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई




नवीन चौहान.
जूही मनराल, क्षेत्राधिकारी डालनवाला की उपस्थिती में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में जूही मनराल द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिहन तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।

विदाई समारोह में जगदीश चन्द्र पंत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देहरादून, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।
01- श्री बृजेन्द्र चन्द्र, उप निरीक्षक ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 11 माह 13 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा लखनऊ, जनपद हरिद्वार, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, नैनीताल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

02- श्री दिगम्बर सिंह, अपर उप निरीक्षक, स0पु0, इनका सेवाकाल कुल 37 वर्ष 02 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, चमोली, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

03- श्री तोता राम, अपर उप निरीक्षक नापु0 इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष, 01 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

04- श्री महावीर सिंह अपर उप निरीक्षक नापु0 इनका सेवाकाल कुल 40वर्ष, 06 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद, टिहरी गढवाल, पौडी, चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

05- श्री यशवंत सिंह अपर उप निरीक्षक ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष, 07 माह 27 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, टिहरी गढवाल, चमोली, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

06- श्री महेन्द्र सिंह अपर उ0नि0 ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष, 03माह 07 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा, जनपद पौडी गढवाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोडा, पिथौरागढ, उधमसिंह नगर तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

07- श्री सुमन भटट, मुख्य आरक्षी ना0पु0, इनका सेवाकाल कुल 37 वर्ष, 03 माह, 27 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, टिहरी गढवाल, तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

08- श्री वीरेन्द्र सिंह, कुक इनका सेवाकाल कुल 33 वर्ष, 10 माह 26 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *