सोनी चौहान
हरिद्वार में जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के चलते ठंड बरकरार है। होली पर्व बीत जाने के बाद भी ठंड की विदाई नही हो पाई है। जिसके चलते सामान्य कार्य प्रभावित हो रहे है। हरिद्वार में टूटी फूटी सड़के दुर्घटनाओं को बढ़ा रही है।
9 मार्च को होली बीत जाने के बाद आम जनमानस को लगा कि सर्दियों की विदाई हो गई है। लेकिन ऐसा नही हुआ। पहाड़ी और तराई के इलाकों में जोरदार बारिश ने मुश्किले बढ़ा दी है। हरिद्वार की बात करें तो 12 मार्च की रात्रि से ही आसमान में बादल गरजना शुरू हो गए। बिजली कड़कती रही। जिसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश लगातार जारी है। 13 मार्च की सुबह भी बारिश का सिलसिला चलता रहा। रूक—रूककर बारिश होती रही। जिसके चलते जन मानस को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दियों के कपड़ों को पहनकर निकलना पड़ा। फिलहाल बारिश जारी है और जनता परेशानी से दो चार हो रही है।