नवीन चौहान
आज 88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न प्रदेशों की टीमें हॉकी प्रतियोगिता मे जौहर दिखलाएंगे।
इस अवसर पर कुलाधिपति सत्यदेव सिंह, कुलपति रूप किशोर शास्त्री, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, ग्रामीण विधायक यतिस्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित रहें।
यह प्रतियोगिता 6 दिन तक चलेगी। 6 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 28 दिसंबर को होगा।