मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के सरायकाजी इलाके में अचानक एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि आग लगने से फैक्टरी के अंदर रखे गैस के सिलेंडर भी फट गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। अधिकारियों का कहना है कि पहले आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है, उसके बाद जांच में पता चलेगा कि आग कैसे लगी। आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान बताया जा रहा है।








