नवीन चौहान
मासूम प्रकरण में आरोपी मुजरिम राजीव यादव हरिद्वार पहुंच गया है। सीओ मंगलौर अभय सिंह और नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह आरोपी राजीव को सुरक्षित यूपी के सुल्तानपुर से हरिद्वार ले आए है। पुलिस के अधिकारियों की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी से भागने का कारण पूछा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के पूछताछ के लिए कई सवाल है। इन तमाम सवालों का जबाव अधिकारियों को चाहिए। जिसके बाद आरोपी राजीव को कोर्ट में पेश किए जायेगा। हालांकि पुलिस अधिकारियो के पूछताछ के लिए कम ही वक्त है। संभावना है कि आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद अधिक पूछताछ की जा सकेगी।
उत्तराखंड के सबसे चर्चित मासूम प्रकरण में आरोपी राजीव यादव को सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह और नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह की टीम ने यूपी के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस टीम को आरोपी को हरिद्वार तक सुरक्षित लाने की चुनौती थी। पुलिस टीम ने इस कार्य को भी बखूवी अंजाम दिया। आरोपी राजीव यादव को लेकर पुलिस टीम सुबह करीब पांच बजे हरिद्वार पहुंच गई। राजीव यादव के हरिद्वार पहुंचने की सूचना अधिकारियों को दी गई। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी राजीव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। फिलहाल इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपी राजीव यादव से एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और विवेचनाधिकारी एएसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे गहनता से पूछताछ करने की तैयारियों में जुटी है। इस प्रकरण पर हरिद्वार सहित समूचे उत्तराखंड की निगाहे है। प्रदेश सरकार आरोपियों को फांसी दिलाने का भरोसा पीड़ित परिजनों को दे चुकी है। ऐसे में आरोपियों को कठोरतम दंड दिलाने की चुनौती भी पुलिस पर है। विवेचनाधिकारी डॉ विशाखा अशोक भदाणे के पुख्ता सबूत ही आरोपियों को कठोरतम दंड और पीड़ितों को न्याय दिलायेंगे।