अनीस अहमद.
किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के सात जिलों में बंद की गई इंटरनेट सेवा को अब बहाल कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिन 7 जिलों में इंटरनेट सेवा फिर से बहाल हो गई है उनमें कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार शामिल है। इन जिलों में किसान आंदोलन के चलते 13 तारीख से इंटरनेट सेवा बंद थी।
किसान आंदोलन के चलते बीती 13 फरवरी से इंटरनेट सेवाएं बंद चल रही थीं, पंजाब से लगती हरियाणा जिले की सीमाएं भी सील की गई थीं। जिला के पेहवा इलाके के पंजाब से लगते ट्यूकर और इस्मा इलाहाबाद के कुम्हार माजरा बॉर्डर को सील किया हुआ था, जबकि नेशनल हाईवे 44 को भी शाहाबाद में मारकंडा नदी के पास सील कर दिया था।
किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक स्थगित होने के बाद दिल्ली प्रशासन ने राजधानी दिल्ली की तरफ बॉर्डर आंशिक रूप से खोलने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को नेशनल हाईवे-44 स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर की सर्विस रोड से दिल्ली पुलिस ने बुलडोजर की मदद से बैरिकेड्स हटा दिए। बहादुरगढ़ में भी टीकरी बॉर्डर का एक हिस्सा खोल दिया गया। पुलिस ने छह में से 5 लेयर की बैरिकेडिंग हटाई हैं। रात तक पुलिस कंक्रीट की दीवार हटाने में जुटी रही। रविवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
- किराये के भवन में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा, छह गिरफ्तार
- पुलिस लाइन में धूमधाम से मनायी गई गांधी व शास्त्री जयंती, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बांटे गए कंबल
- भारतीय योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया 60वाँ स्थापना दिवस, योग साधना से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- एशियाई खेलों में पदक विजेता DSP पारुल चौधरी का इकलौता गांव में भव्य स्वागत
- राम माधव जी के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा: त्रिवेन्द्र

