नवीन चौहान.
हरिद्वार पुलिस ने सतीकुण्ड के पास हुयी मोबाइल लूट की घटना का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
थाना कनखल के मुताबिक नवोदय नगर सिडकुल निवासी युवक कमल पंवार को जान से मारने की धमकी देकर स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाईल लूट लिया था। घटना के सम्बन्ध में दिनांक 31.07.23 को थाना कनखल पर मु0अ0स0 263/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
अज्ञात बदमाशों की तलाश में प्रयासरत टीम ने विभिन्न CCTV कैमरा फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01.08.2023 को बैरागी जाने वाले रास्ते पर चारों तरफ से घेरकर अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त स्कूटी व लूट के मोबाईल के साथ दबोचा।
बरामदगी-
(1)लूट का मोबाईल वीवो
(2)घटना मे प्रयुक्त स्कूटी
अभियुक्तों का विवरणः-
1-पारस पुत्र राजेश खन्ना नि0 हनुमन्तपुरम कालौनी कनखल
2-ऋतिक पुत्र कमल कपूर नि0 भैरों मन्दिर कालौनी रामदेव पुलिया के पास कनखल
पुलिस टीम थाना कनखलः-
1-उ0 नि0 कमल कांत रतूडी
2-का0 बलवंत सिह
3-का0 अरविन्द नौटियाल

- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र
- हरिद्वार पुलिस का विस्तृत ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट डायवर्जन




