कनखल थाना प्रभारी बने कमल लुंठी और अमरचंद शर्मा पथरी थानाध्यक्ष, हरिद्वार पुलिस में भारी फेरबदल




नवीन चौहान
एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने हरिद्वार पुलिस में भारी फेरबदल किया है। जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए हैं। निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर, निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को थाना प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल, निरीक्षक अमरचंद शर्मा को थाना प्रभारी पथरी, उप निरीक्षक सुखपाल मान को थानाध्यक्ष बुग्गावाला, उप निरीक्षक दीप कुमार को प्रभारी सीआईयू हरिद्वार, उप निरीक्षक जहांगीर अली को प्रभारी सीआईयू रूड़की को बनाया है। उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कनखल, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना पथरी, उप निरीक्षक सतेंद्र नेगी को प्रभारी चौकी जगजीतपुर को बनाया है।
उप निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक सतीश शाह, उप निरीक्षक बृजपाल सिंह को थाना भगवानपुर नियुक्त किया है। उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी को प्रभारी चौकी सुल्तानपुर, उप निरीक्षक लोक पाल परमार को प्रभारी चौकी अस्पताल रूड़की, उप निरीक्षक मनोज शर्मा को प्रभारी चौकी औद्योगिक नगर को बनाया है। उप निरीक्षक रणवीर सिंह चौहान को प्रभारी चौकी रायसी बनाया है। महिला उप निरीक्षक रोशनी रावत को कोतवाली मंगलौर भेजा है। गुरूवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक के उपरांत एसएसपी ने तबादलों की सूची जारी की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *