न्यूज 127.
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
आप पार्टी की मुख्य सिपहसालार मनीष सिसौदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा की यह बड़ी जीत मानी जा रही है। दिल्ली की गद्दी की जंग में बीजेपी ने केजरीवाल के किले को चारों तरफ से घेर लिया है। यही नहीं अरविंद केजरीवाल भी फिलहाल पीछे चल रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी पीछे चल रही हैं। आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हारते दिख रहे हैं। अन्ना हजारे ने अरविंद केजरिवाल पर बड़ी टिप्पणी की है। कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था। लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी(अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये उनके समझ में नहीं आया, जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।
केजरीवाल के मुख्य सिपहसालार मनीष सिसौदिया जंगपुरा की जंग हारे


