भीड़ में बच्चा खोने से परेशान मां के चेहरे पर खाकी ने लौटायी खुशी








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
भीड़ के बीच तीन साल का मासूम बच्चा खोने से परेशान तलाश में भटक रहे मायूस परिजनों के चेहरे पर पुलिस ने खुशी लौटाने का कार्य किया है। हताशा के बीच खुशी की सौगात देने पर चेहरे पर मुस्कान लिए परिजनों ने जताया हरिद्वार पुलिस का आभार।
पुलिस के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई कि की विष्णु घाट के पास से एक 3 वर्षीय बालक घर वालों से बिछड़ गया है। परिजनों ने बताया कि बच्चे के भीड़ में गायब हो जाने के बाद उन्होंने तलाश के लिए काफी मशक्कत की लेकिन बच्चे का कहीं पता न चला। बच्चे के परिजनों को शक़ था कि बच्चे का अपहरण किया गया है। बच्चे के परेशान परिजनों को सांत्वना देकर सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे की तलाश करते हुए उक्त बच्चे को सीसीआर चौक के पास से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा को परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे को सकुशल वापस पा बेहद खुश दिखे परिजनों ने इस पल को बेहद सुखद बताते हुए कहा कि वो हरिद्वार पुलिस के आजीवन ऋणी रहेंगे।