लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती एक कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने सिजेरियन के बाद एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस सफल सिजेरियन के बाद जहां डॉक्टरों की टीम में खुशी की लहर दिखायी दी।
स्वस्थ्य बच्चे के जन्म लेने पर महिला के परिवार के लोग भी खुश नजर आए।
लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोविड-19 पॉजिटिव महिला का डॉक्टरों की टीम ने सफल सिजेरियन के बाद एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिलाया।
महिला का सफल सिजेरियन करने वाली डॉक्टरों की टीम को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसके गर्ग ने बधायी दी है।
डॉक्टरों की टीम ने प्रसव पीड़ा के कारण महिला की हालत बिगड़ती देख तुरंत कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सभी सुरक्षा उपाय करते हुए सिजेरियन किया।
इस दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
मेडिकल अस्प्ताल के नोडल अधिकारी डॉ तुंग वीर सिंह आर्य ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला का बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है फिलहाल उसे मां से दूर रखा गया है।
बच्चे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।