नवीन चौहान.
कुंभ 2021 के शुरू होने की अभी अधिकारिक अधिसूचना नहीं हुई लेकिन अधिसूचना से पहले ही कुंभ मेला परवान चढ़ रहा है। कुंभ मेला शुरू होने से पहले निकल रही पेशवाई जहां धर्मनगरी में भक्ति के माहौल को और गहरा कर रही है वहीं पेशवाईयों की भव्यता भी अपनी झलक से श्रद्धालुओं को मोहित कर रही हैं।

अब तक उमडते श्रद्धा के सैलाब के बीच, निरंजनी अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाडा, जूना अखाड़ा,अग्नि अखाड़ा, आनन्द अखाडा और किन्नर अखाड़े आदि की पेशवाई ने नगर प्रवेश कर लिया है । जिला प्रशासन ने भी संतों के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी। श्रद्धालुओं ने भारी पुष्प वर्षा कर संतों का अंतर्मन से स्वागत किया और संतों से आशीर्वाद लिया।

कुंभ मेले के पहले चरण की पूर्णता की ओर सकुशल बढ़ना एक अच्छा संकेत माना जा रहा है।
संन्यासी अखाड़ों के सात अखाड़ों में से छः अखाड़े पेशवाई की औपचारिकता पूरी कर चुके हैं।
बैरागी अखाड़ों के अलावा अभी,दो उदासीन और एक निर्मल अखाडे का कुंभ मेले में आगमन बाकी है,11 मार्च को होने वाले शाही स्नान में केवल संन्यासी अखाड़े ही स्नान करेंगे और संन्यासी अखाड़ों का आगमन पूरा होने को है।

अखाड़ों के डेरों में भक्तों की रौनक भी दिखाई देने लगी है। कुंभ मेला प्रशासन के साथ साथ स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मेले को भव्यता के साथ सुरक्षित संपन्न कराने के लिए अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रहा है।

- श्री रामलीला दौराला में हुआ भव्य सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद का मंचन
- IPM स्कूल पल्लवपुरम में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
- मेरठ परिक्षेत्र में आगामी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
- खाने से खजाना, रसोई से रोजगार: सीडीओ ललित नारायण मिश्र की अनूठी पहल से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
- हरिद्वार में खाकी हुई दागदार: रानीपुर थाने की महिला ASI 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

