पुलिस वर्दी से प्रेम: शरीर से खाकी हुई अलग तो आंखों से छलकने लगे आंसू





दीपक चौहान
एसएसपी अजय सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी और भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाई गई। स्मृति चिंह व उपहार देकर विदा किया। इस दौरान रिटायर होने वाले चारों पुलिसकर्मियों से उनकी सेवाकाल के अनुभव का फीडबैक लिया।
एसएसपी अजय सिंह ने उन्हे अपने मानसिक, शारीरिक एवं आध्यातमिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर अपने परिवार को पूर्ण समय देने की गुजारिश करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही उपस्थित परिजनों को अवगत कराया गया कि आप पुलिस विभाग के अंग है। आप किसी भी जनपद में रहे किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप अपने निकटवर्ती अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। जिसके लिए आपके लिए पुलिस विभाग के द्वार हमेशा खुले रहेंगे। एसएसपी हरिद्वार ने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सूक्ष्म जलपान करने के उपरांत चारों सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य के लिए प्रस्थान करवाया गया। उक्त अवसर पर स्वतंत्र कुमार पुलिस अधीक्षक नगर, श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक अपराध, विपिन कुमार अपर पुलिस अधीक्षक संचार, सुश्री निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त हो रहे जवानों का विवरण
1- अपर उप निरीक्षक सुरेश पाल सिंह
सुरेश पाल सिंह का जन्म दिनांक दिनांक 01.01.1987 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 02.03.2009 को मुख्य आरक्षी एंव दिनांक 17.11.2022 को अपर उ0नि0 ना0पु0 पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के निवासी है। पुलिस विभाग में 36 वर्ष 04 माह 30 दिवस की सेवा की गयी है,तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। सुरेश पाल सिंह जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद बदायूं, शाहजाहापुर,टिहरी गढवाल एंव देहरादून में नियुक्त रहे है ।
2-अपर उप निरीक्षक स0पु0 गिरीश चन्द भटट् का विवरण*
गिरीश चन्द भटट् का जन्म दिनांक 31.12.1981 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। 19.01.2001 को मुख्य आरक्षी एंव दिनांक 17.11.2022 को अपर उ0नि0 ना0पु0 पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से पौडी गढवाल के निवासी है।
41 वर्ष 04 माह की सेवा की गयी है,तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे
कार्यो के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। गिरीश चन्द भटट् जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद
चमोली,देहरादून नियुक्त रहे है ।
3- मुख्य आरक्षी स0पु0 महिपाल सिंह का विवरण–
महिपाल सिंह दिनांक 12.12.2008 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर (एक्स आर्मी कोटे ) से भर्ती हुए । वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 17.12.2022 को मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद चमोली के निवासी है। पुलिस विभाग में 14 वर्ष 05 माह 22 दिवस की सेवा की गयी है,तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। महिपाल सिंह भर्ती तिथि से ही जनपद हरिद्वार में ही नियुक्त रहे है ।
4- अनुचर जगत सिंह का विवरण-
जगत सिंह दिनांक 27.02.1990 को पुलिस विभाग में अनुचर के पद पर भर्ती हुए। मूल रूप से अल्मोडा के निवासी है। पुलिस विभाग में 33 वर्ष 03 माह 04 दिवस की सेवा की गयी
है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।श्री जगत सिंह भर्ती तिथि से ही जनपद हरिद्वार में ही नियुक्त रहे है ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *