नहाते समय महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार




योगेश शर्मा
नहाते समय महिला का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उसके शारीरिक संबंध बनाने और महिला से पैसे वसूलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेलाकुई पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम संतो विश्वास है। उसके खिलाफ एक महिला ने थाना सेलाकुई में तहरीर देते हुए केस दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि आरोपी संतो विश्वास ने उसका नहाते समय एक वीडियो बना लिया, उसे डिलीट करने के नाम पर 70 हजार रूपये वसूले।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सेलाकुई के एक होटल में बुलाया और वहां जबरन उसके साथ रेप किया। उसने यहां भी उसकी एक अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है। आरोपी के बारे में पुलिस और भी जानकारी करने में जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *