न्यूज 127. चम्बा।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की चम्बा शाखा से गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने के उपरांत मस्ता सिंह पुंडीर को एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधायक उपाध्याय ने मस्ता सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने श्री पुंडीर के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना भी की।
समारोह में वक्ताओं ने बताया कि मस्ता सिंह ने बैंकिंग सेवा से पूर्व भारतीय सेना में रहकर मातृभूमि की सेवा की है। देश की रक्षा से लेकर बैंकिंग क्षेत्र में जनसेवा तक का उनका सफर अनुकरणीय और प्रेरणादायी रहा है। उनके सरल, मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व को सभी ने सराहा और उनके योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान कुशाल सिंह पुण्डीर, राजेश्वर प्रसाद बडोनी, सुनील थपलियाल, नवजोत सिंह तड़ियाल, बलवीर सिंह पुण्डीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने मस्ता सिंह नेगी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
एसबीआई से सेवानिवृत्त हुए मस्ता सिंह का भव्य सम्मान, विधायक ने दी शुभकामनाएं




