त्रिवेंद्र भैया के हाथ पर बांधी मौली, साथ में खिंचवाई सेल्फी




नवीन चौहान.
हरिद्वार लोकसभा के सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा विकास की बात के नाम से लॉन्च किये गए कैंपेन के तहत कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसी के तहत विकास की बात-नारी शक्ति के साथ रुड़की में कार्यक्रम कराया गया। जिसमें, हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से विभिन्न महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें से अधिकतर महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आज आत्मनिर्भर बन चुकी है।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं जैसे कि उज्जवला, ब्याज मुक्त ऋण, शौचालयों का निर्माण, ग्रोथ सेंट्रो का निर्माण, अटल आयुष्मण कार्ड जैसी संजीवनी सुविधा, सुकन्या समृद्धि योजना, एम्बुलेंस सुविधा, डेयरी विकास योजना, विश्वकर्मा इत्यादि के माध्यम से मिले लाभों पर व्यापक चर्चा हुई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम और समान नागरिक संहिता पर महिलाओ ने हर्ष प्रकट किया। कार्यक्रम का मुख्य बिंदु यह रहा कि अपने उत्पादन बनाने वाली, उद्यमी महिलाओं ने प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को, अपने एनवायरमेंट फ्रेंडली प्रोडक्ट्स भेंट किये, और जब वे मुख्यमंत्री थे, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजना चलाने के लिए, उन्हें त्रिवेंद्र भैया की संज्ञा देकर हाथ में राखी के रूप में मौली बांधते हुए सम्मान दिया।

कार्यक्रम में मैत्री कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने वेद मन्त्रोंचारण करके प्रत्याशी का स्वागत किया और विभिन्न कठिन योगासन लगाकर समस्त नारी शक्ति को प्रेरित किया, उनके साथ उनकी प्राचार्या सविता आर्य भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने महिलाओं को योजनाओं के विषय में बताते हुए भाषण दिया। ऋषिकेश की निवर्तमान मेयर अनीता ममगई और रानी देव यानी ने भी ओजस्वी उद्बोधन दिया। ओबीसी मोर्चे की उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने धारा प्रवाह स्वागत भाषण देते हुए भाजपा सरकारों द्वारा महिलाओं के लिए किये गए कार्यों के विषय में बताया।

कार्यक्रम में रूडकी महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान, हरिद्वार महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा और विभिन्न पार्टी पदाधिकारी महिलाओ ने मंच सुशोभित किया। एडवोकेट आदिति त्यागी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और भाजपा नेता मयंक गुप्ता भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से विशेष सम्मान दिया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *