मेयर किरण जैसल करायेगी भूमि खरीद प्रकरण की जांच, नगर निगम ने खरीदी 58 करोड़ में 35 बीघा जमीन




Listen to this article

न्यूज 127
हरिद्वार नगर निगम की मेयर किरण जैसल 58 करोड़ में खरीदी गई 35 बीघा जमीन प्रकरण की जांच करायेगी। यह पूरा मामला उस समय का है जब नगर निगम में कोई मेयर पद पर नही था। प्रशासक के तौर एमएनए वरूण चौधरी कार्यभार संभाल रहे थे। वरूण चौधरी का कहना है कि जमीन खरीदने में नियमों और मानकों का पूरा पालन किया गया है। नगर निगम के हित में सराय में भूमि खरीदी गई थी। जिसके पूरे दस्तावेज नगर निगम में सुरक्षित है।
नगर निगम के भूमि खरीद प्रकरण में पूरा मामला सर्किल रेट को लेकर है। जिस स्थान पर यह जमीन खरीदी गई है, वहां का सर्किल रेट जमीनी भाव से बहुत ज्यादा है। इसी बात को लेकर तमाम लोग नगर निगम के तत्कालीन प्रशासक वरूण चौधरी की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे है।
हरिद्वार नगर निगम ने कूडा निस्तारण केंद्र बनाने के लिए जमीन की खरीद की थी। कूडा डंपिंग जोन बनाया गया है। जिसमें पूरे हरिद्वार का कूड़ा एकत्रित किया जाता है। हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने इस प्रकरण में सक्रियता दिखलाई है। उन्होंने प्रकरण को जांच की कसौटी पर कसने की तैयारी कर ली है। नगर निगम की वर्तमान मेयर किरण जैसल ने घोटाले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं। शासन को अवगत कराने के साथ-साथ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की भी तैयारी चल रही है।

नवंबर 2024: में खरीदी गई 58 करोड़ की भूमि
विदित हो यह जमीन नवंबर 2024 में सुमन देवी, जितेंद्र कुमार, और धनपाल (निवासी सराय) से खरीदी गई थी। जिन्होंने इस भूमि को नगर निगम के नाम पर रजिस्ट्री की।