मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
मेरठ में जिलाधिकारी कार्यालय पर विभिन्न मांगों और सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (BKU) के किसानों का धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। करीब 8 घंटे तक चले इस धरने के दौरान किसान डीएम से मिलने की जिद पर अड़े हुए थे।

किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद मौके पर पहंचे जिलाधिकारी और किसानों के बीच लगभग एक घंटे तक चली वार्ता के बाद प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी स्वयं किसानों के बीच पहुंचे और उनका ज्ञापन स्वीकार किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन की तरफ से पहले मिलने के लिए दो दिन का समय दिया गया था, जिससे नाराज किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए थे। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत और समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।