सदस्यता अभियान: टारगेट से अभी दूर है भाजपा के विधायक




Listen to this article

न्यूज 127.
सत्तारूढ़ भाजपा का पूरे देश में सदस्यता अभियान चल रहा है। उत्तराखंड में भी संगठन ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों को सदस्यता अभियान का टारगेट दिया है। खासबात ये है ​कि प्रदेश के 47 विधायकों में से एक भी विधायक ने अभी दिये गए टारगेट को पूरा नहीं किया है।
संगठन की ओर से प्रदेश के विधायकों को दस दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा के तीन विधायक ही पांच हजार सदस्य बनाने की संख्या का आकंड़ा पार कर पाए हैं। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है सदस्यता अभियान अक्टूबर माह तक चलना है, इसलिए सभी विधायक अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विधायक हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनावों में प्रचार के लिए गए हैं। उनके वापस आने पर सदस्यता अभियान में तेजी आएगी। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क की दिक्कत होने की वजह से वहां पर मैन्युअल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सभी विधायक और पदाधिकारी अपना टारगेट जरूर पूरा करेंगे।