डीएसपी और महिला कांस्टेबल की 50 से अधिक अश्लील वीडियो, वायरल हुई तो खुला राज




नवीन चौहान.
पुलिस उपाधीक्षक की महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील वीडियो में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मामला तब सामने आया जब ये वीडियो गलती से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने इस मामले में डीएसपी और महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

यह पूरा मामला राजस्थान का है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान में पुलिस उप अधीक्षक  हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल के स्विमिंग पूल में अश्लीलता करने वाले वीडियो के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पूरा मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद डीएसपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

रविवार को पुलिस ने महिला कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ये वीडियो एक फाइव स्टार होटल में बनाए गए। यहां डीएसपी ने महिला के बेटे का बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए होटल बुक किया था। जिसका इंतजाम स्थानीय थाना प्रभारी से डीएसपी ने करवाया था।

पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि उन्होंने एक नहीं बल्कि अश्लीलता की हद पार करने वाले 50 वीडियो बनाए थे। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल का अपने पति से तलाक हो चुका है और डीएसपी और उसकी करीब पांच साल से नजदीकी है।

बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल ने गलती से वीडियो अपने व्हाटसएप स्टेटस पर लगा दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। तब तक उसे अपनी गलती का पता चला तब तक यह वीडियो काफी वायरल हो चुका था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *