नवीन चौहान
हरिद्वार। नगर निगम वार्ड नंबर 10 बिल्वकेश्वर में बिल्वकेश्वर कालोनी में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने बनने वाली सड़क के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश मे विकास के कार्यों को निरंतर गति देने का काम कर रही है। जिसके चलते नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के कार्य कराए जा रहे हैं, उसी कढी में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है। शहर विकास मंत्री मदन कौशिक निरंतर नगर मे विकास के कार्यों को मूर्त रूप देने की दिशा मे अग्रसर हैं।
इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद विनीत जौली ने कहा कि नगर विकास मंत्री मदन कौशिक के निर्देशन में वाड मे निरंतर विकास के कार्य संपन्न कराए जा रहे है। इसी क्रम में आज सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही अन्य कार्य भी वार्ड में कराएं जा रहे हैं। इस मौके पर पार्षद कमल ब्रजवासी, कैलाश केशवानी, महेंद्र अरोड़ा, सुग्रीव सिंह, सौरभ शर्मा, सुमित भार्गव, शिखर पालीवाल, प्रतीक शर्मा, कुलभूषण सक्सेना, एकता सूरी, सुनीता, कपिल, अनिता जोशी, विनय त्रिवाल, सचिन डबराल, नितिन जाटव, कुशाग्र शर्मा, अंकित अरोड़ा, अजीत पांडेय, सौरभ शर्मा, आशीष गौतम, प्रतीक शर्मा, नवीन अग्रवाल, विशाल ननकानी, हरप्रीत सिंह आदि शामिल हुए।