नवीन चौहान.
प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के चंपावत के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है।
आज से नवरात्र शुरू हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्र के पहले दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन किये।
चंपावत जिले के टनकपुर में स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर में पुष्कर सिंह धामी ने पूजा पाठ कर प्रदेश वासियों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।