पहाड़ों की रानी मसूरी में ऑनलाइन सैक्स रैकेट का खुलासा, दो महिला और तीन पुरूष पकड़े




नवीन चौहान.
पहाड़ों की रानी मूसरी में एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे आनलाइन देह व्यापार के धंधे का पर्दापाश हुआ है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने यहां से तीन पुरुषों और दो महिलाओं को पकड़ा है। गिरफ्तार महिलाओं में एक दिल्ली की जबकि दूसरी अलीगढ़ यूपी की रहने वाली है। पकड़े गए दो पुरूष हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

यह गैंग पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर अपना शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक, कार से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूडी को शहर देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। जिसके बाद उन्होंने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर अवैध देह व्यापार के धंधे का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम को सूचना मिली कि हरियाणा के कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहे हैं। ये गिरोह बाहरी राज्यों से लड़कियों को लाकर आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक एसपी क्राइम बिशाखा अशोक भड़ाने के निर्देशन पर शनिवार की रात एएचटीयू टीम, पुलिस और एनजीओ इंपावरिंग पीपल के मुख्य कार्यकारी ज्ञानेंद्र कुमार के साथ भट्टा गांव के पास होटल में छापा मारा। यहां पुलिस टीम को ऑनलाइन स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलता मिला, जिसके बाद पुलिस ने यहां से तीन पुरुषों और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *