तहसील रुड़की में विशेष दाखिल खारिज-नामान्तरण कैम्प का आयोजन








Listen to this article

नवीन चौहान.
तहसील रुड़की में विशेष दाखिल खारिज/नामांतरण कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प के माध्यम से एनटी कोर्ट, एटी कोर्ट तथा तहसीलदार कोर्ट के कुल 186 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

अभिनय शाह ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रूड़की की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष दाखिल खारिज/नामान्तरण कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें एनटी कोर्ट के 80, एटी कोर्ट के 45 तथा तहसीलदार कोर्ट के 61 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार आज के आयोजित इस कैम्प में कुल 186 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा इस विशेष कैम्प में तीन नये आवेदन भी प्राप्त हुये। यह जानकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह ने दी है।