साइबर ठगी के शिकार युवक को पल्लवपुरम पुलिस ने वापस कराए ₹20,000




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो)।
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पल्लवपुरम की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित की साइबर ठगी में गई शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पीड़ित के खाते में ₹20,000 वापस आने पर उसने मेरठ पुलिस का आभार जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दुल्हैड़ा (मोदीपुरम) निवासी मुकुल चौहान पुत्र मदन सिंह चौहान के साथ बीते 29 जुलाई को ₹20,000 की वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार पल्लवपुरम थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल एक्शन लिया।

साइबर टीम ने संबंधित बैंकों और मर्चेंट अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को फ्रीज कराया और तकनीकी प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़ित के पूरे 20,000 रुपये वापस हस्तांतरित करवा दिए। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष भरत सारस्वत और उपनिरीक्षक मनोज बैसोया शामिल रहे।